अच्छे लोगों की एक गलत आदत। | achchhe logo ki ak galat Aadat |

अच्छे लोगों की एक गलत आदत। जो आमतौर पर सभी अच्छे लोगों में देखने को मिलती है। तो आज हम इस गलत आदत के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और इस आदत से कैसे छुटकारा पाए इसके उपाय के बारे में भी चर्चा करेंगे।

अच्छा इंसान किसे कहते हैं❓️

आज के समय में अच्छे लोगों की व्याख्या ही बदल गई है। अच्छे लोग माने क्या? आज के समय में लोग उसे ही अच्छा समझते हैं, जो भोला हो, मासूम हो, दूसरों के कहे अनुसार करता हो, दूसरों की बातों में जल्दी आ जाता हो, जो नरम दिल का इंसान हो, ऐसे इंसान को ही अच्छा इंसान कहते हैं आज के समय में लोग। ऐसी कई अनगिनत व्याख्या ए की गई है। पर क्या सच में अच्छा इंसान यही होता है। तो आइए अच्छे इंसान के बारे में जानते हैं। अच्छे इंसान के गुणों के बारे में जानते हैं।

अच्छा इंसान वह होता है जो कभी किसी का बुरा नहीं चाहता, पर इसका मतलब यह नहीं कि कोई आकर उसका अहित कर दे। अच्छा इंसान दयावान होता है। धैर्यवान होता है। सहनशील व्यक्ति होता है। वह व्यक्ति शांत स्वभाव का होता है। साथी साथ प्रेमाल स्वभाव का होता है, पर कई लोग अच्छा इंसान इसका अर्थ गलत ही निकालते हैं। उनके हिसाब से अच्छा इंसान कभी किसी के साथ गलत नहीं करता, पर सच यह नहीं है। अच्छा इंसान बनना चाहिए, यह बहुत ही अच्छी बात है। परंतु जब कोई व्यक्ति आपका अहित करें तब या जब आपके ऊपर संकट आए, आपके परिवार के ऊपर संकट आए। तब आपको बुरा बनना चाहिए उसमें कोई गलत बात नहीं है।

अच्छे इंसानों की गलत आदत❌️

अच्छे इंसान आमतौर पर सबको अपने जैसा अच्छे इंसान मान बैठते हैं। पर हर बार उनका यह डिसीजन सही साबित नहीं होता। कभी कबार कोई व्यक्ति जो उनके संपर्क में है वह उनके मान्यता के विरुद्ध का भी हो सकता है। आमतौर पर अच्छा इंसान सबको अपने जैसा अच्छा इंसान मानता है। पर हकीकत इससे कुछ उल्टी ही है। यह आदत सभी अच्छे इंसानों में पाई जाती है पर यह आदत उन्हें नुकसान पहुंचाती है, तो ठेस पहुंचाती है, उतना ओर कोई नहीं पहुंचाता। कभी कबार, यह उन्हें सदमे में भी डाल सकता है।

आदत से छुटकारा कैसे पाएं✅️

आमतौर पर सभी रिश्ते विश्वास कीबोर्ड पर ही टिके होते हैं, पर सभी लोग एक जैसे नहीं होते। सभी लोग आपकी तरह अच्छे नहीं होते, हम सभी पर भरोसा नहीं कर सकते। क्योंकि हमें दुख तभी होता है, जब हम किसी पर भरोसा करते हैं और वह व्यक्ति हमारा भरोसा तोड़ता है। इसीलिए किसी पर भी आसानी से भरोसा मत करिए क्योंकि आज के समय में जो व्यक्ति बाहर से जैसा दिखता है अंदर से वैसा नहीं होता। बाहर कुछ और होता है और अंदर कुछ और निकलता है।

किसी भी इंसान पर विश्वास करने से पहले उस इंसान को पहले अच्छे से जान लीजिए। दूसरों पर भरोसा करने की बजह खुद पर भरोसा करना सीखिए। आज के समय में किसी से भी अपेक्षा मत रखिए, कि यह ऐसा करेगा, ऐसे वक्त में ऐसे काम आएगा, क्योंकि जब हम किसी से अपनी अपेक्षा रखते हैं और वह व्यक्ति अगर हमारी अपेक्षा पर खरा नहीं उतरता। तब हमें काफी दुख पहुंचता है। इसीलिए किसी से अपेक्षा मत रखें और सोच समझकर ही विश्वास करें। क्योंकि हर इंसान आपकी तरह अच्छा इंसान नहीं होता।

अगर यह आर्टिकल अच्छा लगे, तो अपने जैसे अच्छे इंसानों को जरूर शेयर करें। और उन्हें उनकी इस बुरी आदत के बारे में जानने में मदद करें।

Leave a comment