समय की करवट। Samay ki karvat |

समय की करवट। मैंने समय को बदलते देखा है। जो ऊंचाई पर होता है, उसे नीचे जमीन पर आते देखा है और जो जमीन पर होता है, उसे ऊंचाइयों के शिखर शहर करते देखा है। तो आज हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

क्या सच में वक्त रातों-रात बदलता है।

वक्त बदलता है। इसका हम सब ने गलत अर्थ ले लिया है। आज के समय में लोग सोचते हैं कि, वक्त बदलता है उसका मतलब रातो रात कोई स्टार बन जाए, कोई क्रिकेटर बन जाता है, कोई करोड़पति बन जाता है पर यह सच नहीं है। आज जो जो भी व्यक्ति उनके ऊपर है वह व्यक्ति वहां पर रातों-रात नहीं पहुंचे। इनके पीछे इनकी कई सालों की मेहनत होती है, लगन होती है। समय तभी बदलता है जब, आप मेहनत करते हैं। परिश्रम करते हैं। ऐसा ही नहीं कि बैठे बैठे हैं आपका किस्मत बदल जाए और आप करोड़पति बन जाए। हां, कभी कबार करोड़ों में एक आद किस्सा सुनने को मिलता है। जिसे का लॉटरी लग गई हो और वह करोड़पति बन गया हो पर यह सब के साथ पॉसिबल नहीं है। ईस सत्य को हमें स्वीकारना होगा।

इसे हम एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं। आप सब ने क्रिस गेल का नाम तो सुना ही होगा। वह वेस्टइंडीज टीम के क्रिकेटर है। वह आज जहां भी है, उनकी कड़ी मेहनत और उनकी क्रिकेट में रुचि के कारण है। ऐसा नहीं है कि वह रात रात स्टार बन गए। उन्होंने भी अपने जीवन में कई संघर्ष का सामना किया है, तब जाकर वहां पर पहुंचे हैं। यहां तो लोगों को रातों-रात ही पैसा कमाना है। रातों-रात ही अपना करियर बनाना है। धीरज नाम की कोई चीज आज के समय में लोगों में देखने को भी नहीं मिलती। सबको तुरंत ही सब कुछ चाहिए, पर यह संभावित नहीं है और इसे हमें समझना होगा।

आज के समय में….


आज के समय में लोग सोचते हैं कि यह तो रातों-रात स्टार बन गया, यह तो रातो रात ही करोड़पति बन गया, पर यह सत्य नहीं है। लोग कभी उन लोगों की स्टोरी को जानने की कोशिश ही नहीं करते और ऐसे ही बोल देते हैं कि या तो रात रात ऐसा हो गया, ऐसा कर दिया। इस के पीछे उनकी कई सालों की कड़ी मेहनत होती है। तब जाकर वहां तक पहुंचते हैं। मेहनत के बिना यहां पर कुछ भी नहीं मिलता। कुछ करने के लिए, कुछ पाने के लिए, आपको मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।

अगर कोई घटना घटित होती है तो, उसके पीछे कई कारण जवाब दें होते हैं। कोई घटना ऐसे ही नहीं घटित होती। जो भी होता है वह आपके किए गए कर्मों के अनुसार ही होता है। आपका आज ही आपका कल बनता है। जो व्यक्ति अपने आज को जीत लेता है, वह भविष्य को भी जीत लेता है। हमारे आज से ही हमारा कल है।

सारांश

कोई भी चीज रातो रात नहीं मिलती, उसके लिए उसके पीछे कई सालों की कड़ी मेहनत होती है। तब जाकर वह घटना घटित होती है। इसीलिए कर्म करते रहिए और फल की चिंता मत कीजिए। आपके कर्म का फल आपको जरूर मिलेगा, आज नहीं तो कल मिलेगा।

Leave a comment