भरोसा किस पर करें। Bharosa kis par kare |

भरोसा किस पर करें।

इस टॉपिक में हम आज जिस विषय पर चर्चा करने वाले हैं। यह टॉपिक सब जगह सामान्य रूप से देखने को मिलता है। यह समस्या आमतौर पर सभी लोगों में देखने को मिलती है कि किस पर भरोसा करना चाहिए? कौन हमारे भरोसे के लायक है। किस पर हमें भरोसा नहीं करना चाहिए। तो आज हम इन प्रश्नों का निराकरण लाने की कोशिश करेंगे।

किसी पर भी भरोसा करना यानी आपके सुख और दुख की चाबी उसके हाथ में दे देना। इसीलिए सोच समझकर ही भरोसा करना चाहिए।

आज के समय में

आज के समय में आप और हम सब जानते हैं कि लोगों पर भरोसा करना हम पर कितना भारी पड़ सकता है। क्योंकि आज बहुत ही कम ऐसे लोग होंगे जो भरोसे के लायक होंगे। क्योंकि जहां भी देखें जहां भी सुने हमें यही सुनने को मिलता है और देखने को मिलता है कि इसने मुझे धोखा दिया, इसने मेरा भरोसा तोड़ा है। इसीलिए किसी भी पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ना जाने कब कोई हमारा भरोसा तोड़ दे।

भरोसा किस पर करना चाहिए

आमतौर पर हम सबके दिमाग में यह प्रश्न घूमते रहता है की कौन हमारे भरोसे के लायक है। हमें किस पर भरोसा करना चाहिए। क्योंकि देखने जाए तो बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिस पर आप भरोसा कर सकते हो और सब पर भरोसा करना भी नहीं चाहिए। क्योंकि सब हमारे भरोसे के लायक नहीं होते।

  • जो व्यक्ति आपको समझता हो।
  • जो व्यक्ति हर परिस्थिति में आपका साथ देता हूं।
  • जिसको खुद से ज्यादा आप पर भरोसा हो।
  • जिसके लिए खुद से पहले आप हो।
  • जो आप की केयर करता हो।
  • जो आपको कभी खोना नहीं चाहता।

ऐसे व्यक्तियों पर हम भरोसा कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को हमें कभी भी हमारे से दूर नहीं जाने देना चाहिए।

भरोसा किस पर नहीं करना चाहिए

भरोसा किस पर करना चाहिए इससे ज्यादा यह जानना जरूरी है कि भरोसा किस पर नहीं करना चाहिए। अगर हमें यह पता चल जाए कि हमें किस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। तो हम आसानी से यह जान पाते हैं कि हमें किस पर भरोसा करना चाहिए। इसीलिए यह सीखना बहुत ही जरूरी है।

इन व्यक्तियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

  • जींसे दूसरों की खुशी बर्दाश्त ना होती हो।
  • जो इंसान लालची हो।
  • घमंडी व्यक्ति पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • दूसरों की मां बहन पर बुरी नजर डालने वाले पर भी कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • जलन (इरसा) करने वाले व्यक्ति से भी दूर रहना चाहिए।
  • छल कपट करने वाले व्यक्ति पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

थोड़ा अलग रास्ता

आज के समय में आप किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते। क्योंकि आपने और मैंने देखा है कि लोग अपने स्वार्थ के लिए अपने भाई-बहन और मां-बाप तक किसी को नहीं छोड़ते। इसीलिए हमें आज के समय में किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। यहां पर मैं जो रास्ता आपको बताने वाला हूं थोड़ा अलग है पर बहुत ही कारगर है।

इस दुनिया में आज जो भी हो रहा है सब एक दूसरे पर भरोसे के कारण ही हो रहा है। इसीलिए हम भरोसे की बिना कुछ भी नहीं कर सकते। इसीलिए भरोसा करने लायक इंसान पर भरोसा करें। परंतु आंख बंद करके भरोसा किसी पर भी नहीं करना चाहिए। भरोसा भी करे तो ऐसे करें जिसमें आपकी आंखें खुली हो यानी आपको पता होना चाहिए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है।

1 thought on “भरोसा किस पर करें। Bharosa kis par kare |”

Leave a comment