पैसों के लिए काम करना बंद कीजिए कुछ ऐसा करें कि पैसे आपके लिए काम करें | paiso ke liye kam karna bandh kare kuch aesa kare ki paisa Aap ke liye kam kare |

 पैसों के लिए काम करना बंद कीजिए कुछ ऐसा करें कि पैसे आपके लिए काम करें

पैसे कमाने के 2 तरीके

जी हां आपने बिल्कुल सही पढा पैसे कमाने के दो रास्ते होते हैं| एक जिसमें आप पैसों के लिए काम करते हो और दूसरा जिसमें पैसे आपके लिए काम करते हैं| दोनों तरीके एक-दूसरे से काफी अलग है| कई लोग पैसों के लिए काम करते हैं और ईमानदारी से करते हैं | वह कभी अमीर नहीं बन पाते और वही कई ऐसे भी लोग हैं| जो पैसों को अपने लिए काम पर लगाते हैं और अमीर से अमीर बनते जाते हैं| दोनों प्रकार के लोगों के विचार श्रेणी अलग-अलग प्रकार की होती है और यही उनकी विचार श्रेणी उन्हें अमीर और गरीब बनाती है| आपने देखा होगा कि हमारे देश में और पूरी दुनिया में अमीर व्यक्ति ज्यादा अमीर बनते जाते हैं और गरीब व्यक्ति वही के वही या तो उससे भी बदतर हालत हो जाती है| यह विचारधारा उनके आसपास रहने वाले लोगों और उनके आसपास के वातावरण के कारण और उन्होंने प्राप्त किए हुए ज्ञान के कारण बनती है|

पैसों के लिए काम करना

आज देश और दुनिया में 90% से 95% लोग पेसो के लिए काम करते हैं| वह पूरी मेहनत से पूरी लगन से काम करते हैं पर वह अपना पूरे जीवन में कभी अमीर नहीं बन पाते| वह उनके कमाए हुए पैसों को कहीं इन्वेस्ट करने की बजह खर्च करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं| दिन-रात गधे की तरह कुछ सोचे बिना हार्ड वर्क करते रहते हैं मैं यह नहीं कहता कि यह लोग गलत है पर इन्हें पैसों को अपने लिए काम पर लगाना है तो अपनी विचारधारा में बदलाव लाना पड़ेगा|

पैसों को अपने लिए काम पर लगाना

कई ऐसे भी लोग हैं हमारे बीच जो पैसों को अपने लिए काम पर लगाते हैं| वह पैसे को कहीं बर्बाद करने की जगह उन्हें इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं| जैसे कि शेर मार्केट, रियल स्टेट यहां से पैसे खुद काम करके उनको अच्छे खासे रिटर्न देते हैं| आपको उनके बारे में जानना चाहिए| उनकी बायोग्राफी पढ़नी चाहिए| उनकी विचारधारा कैसी है वह आपको पता चलेगा| वही आप को आगे बढ़ाने में मदद करेगी|

Leave a comment