उपवास के फायदे । उपवास कितना जरुरी । उपवास का सामान्य ज्ञान। upvas ke fayde | upvas kitna jaruri | upvas ka samany gyan |

  अगर उपवास को सही तरीके से और सही समय पर किया जाए।  तो वह हमारे लिए वरदान के बराबर साबित होता है। तो आइए आज हम उपवास के बारे में जानेंगे।   

उपवास

उपवास करना हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। पर उसकी सही विधि आपको पता होनी चाहिए। कि कब करना चाहिए, कितने समय तक करना चाहिए और क्यों करना चाहिए। उपवास में कई प्रकार के उपवास आते हैं। उपवास का मुख्य हेतु शरीर की पाचन अंगों को 1 दिन के लिए आराम देना होता है। क्योंकि वह लगातार बिना रुके सतत काम करते रहते हैं। उन्हें आराम देने से उनकी शक्ति में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। उपवास हमारे धर्म से जुड़ा हुआ है। वह सदियों से हमारे धर्म में चला रहा है। उसकी धार्मिक मान्यता वह भी अलग है और साइंटिफिक मायनेता है। बी अलग है पर दोनों से ही हमारे शरीर में फायदे देखने को मिलते हैं।

उपवास के तरीके

सामान्य तो उपवास के दो तरीके देखने को मिलते हैं। एक तरीका जिसमें उपवास के दिन हल्का खाना खाया जाता है। जो पचने में भारी नहीं होता है और बचने के लिए ज्यादा समय भी नहीं लेता है।। दूसरा तरीका जिसमें पानी के अलावा कुछ भी और ग्रहण नहीं किया जाता। उसे निर्जला उपवास कहते हैं। दोनों ही फायदेमंद है। वह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कौन सा उपवास करना चाहते हैं।

उपवास करने के फायदे

आयुर्वेद के ग्रंथों में उपवास को परम औषध कहा गया है। यानी उपवास सभी तरह के रोगों में अपना प्रभाव दिखाता है। आयुर्वेद के अनुसार पास करने से हमारे शरीर में जमी गंदगी को निकालने का काम करता है। उपवास करने से आपकी ऊर्जा में बढ़ोतरी देखने को मिलती है।  आपकी रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ जाती है। आपका शरीर हल्का महसूस करता है। आपका दिमाग शांत होता है। देखा जाए तो यह तो मैंने बहुत ही कम फायदे बताए हैं। उपवास करने से बड़े बड़े रोगो में फायदा देखने को मिलता है।  सभी तरह से देखा जाए तो उपवास करना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

Leave a comment