डिप्रेशन से कैसे बाहर निकले। डिप्रेशन क्यों होता है। | depression se kese bahar nikle | depression kyu hota he |

 डिप्रेशन, आज के समय में बहुत ही गंभीर समस्या होती जा रही है ।आज के नौजवानों से लेकर ज्यादा उम्र वाले लोगों सब में यह बीमारी देखने को मिलती है। यह कई कारणों से हो सकती है। इसके कई अलग अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। यह बीमारी कुछ स्टेप लेकर समाप्त की जा सकती है। तो आइए जानते हैं।

लक्षण

1. हम तौर पर जो भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है वह व्यक्ति ज्यादातर उदास रहता है।

2. अगर आपको बार-बार नेगेटिव विचार आ रहे हैं तो यह भी एक लक्षण हो सकता है।

3. जो भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है। उस व्यक्ति को किसी भी कार्य को या किसी भी एक्टिविटी को करने की रुचि नहीं रहती।

4. आमतौर पर जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है। वह व्यक्ति किसी भी छोटी सी छोटी घटना के लिए खुद को ही जिम्मेदार मानता है। चाहे भले वह कार्य या वह गुना उसने किया ही ना हो, फिर भी खुद को ही दोष देता रहता है।

5. डिप्रेशन में व्यक्ति खुद को कमजोर महसूस करने लगता है। वह सोचता है कि वह कुछ नहीं कर सकता। उससे अब जीवन में कुछ नहीं होगा। यह भी एक डिप्रेशन का ही लक्षण है।

6. किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी जो चीज होती है वह है आपका उस कार्य को पूरी एकाग्रता के साथ करना। अगर आप किसी भी कार्य को पूरी एकाग्रता के साथ नहीं कर पा रहे हैं, तो यह भी 1 लक्षण हो सकता है।

7. आमतौर पर जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है ज्यादातर उस व्यक्ति को नींद आना बंद हो जाती है।

8. अगर किसी व्यक्ति को बार-बार आत्महत्या करने का विचार आ रहा है। तो यह भी डिप्रेशन का ही एक भाग यानी लक्षण है।

9. कई ऐसे भी व्यक्ति होते हैं जिनको डिप्रेशन में सामान्य रूप से ज्यादा भूख लगनी शुरू हो जाती है और कई ऐसे भी लोग होते हैं जिनको सामान्य भूख से कम भूख लगना शुरू हो जाती है।

कारण

1. डिप्रेशन यह एक बीमारी है।

2. serotonin, norepinephrine और dopamine abnormalities के अभाव से भी हमें डिप्रेशन हो सकता है।

3. जीवन में कुछ ऐसी घटना का घटित होना जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी और उस घटना के कारण बार-बार खराब विचारों का आना, जिसके कारण हमारे दिमाग पर उदासी छा जाती है और हम डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।

उपाय

कई डॉक्टरों का ऐसा कहना है कि डिप्रेशन का मानसिक और शारीरिक मजबूती से कुछ भी लेना देना नहीं है। कोई भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है।

1. दवा लेना और काउंसलिंग करवाना।

2. अपने विचारों को नकारात्मक दिशा से सकारात्मक दिशा तरफ परिवर्तित करना।

3. अपने मनपसंद कार्य को करने की कोशिश करें।

4. अकेले रहना अवॉइड करें जितना हो सके लोगों के साथ रहे।

5. ओवरथिंकिंग बंद करें।

6. “हाउ टू स्टॉप वरी एंड स्टार्ट लिविंग” यह बुक आपको काफी हद तक डिप्रेशन से बाहर आने में मदद करेगी।

Leave a comment