हमारे आदर्श कैसे होने चाहिए । हमें किसे अपना आदर्श बनाना चाहिए। hamare Aadarsh kese hone chahiye | hame kise apna Aadarsh banana chahiye |

 हमारे आदर्श कैसे होने चाहिए। हमें किसे अपना आदर्श बनाना चाहिए। किसे आदर्श मानकर आगे बढ़ना चाहिए। आज  हमारे आदर्श कैसे होने चाहिए के बारे में चर्चा करेंगे।



आदर्श

आदर्श, पहेले तो हम इस शब्द को समझते हैं। आदर्श माने हम किसे अपना रोल मॉडल मानते हैं। हम किससे प्रेरणा लेते है। किससे सीख कर आगे बढ़ते हैं। किनके दिखाए हुए रास्तों पर चलते हैं। यही सही मायनों में आदर्श होते हैं। जिनके दिखाएं रास्तों पर हम चलते है। पर किन्हें अपना आदर्श मानना चाहिए।  कि ने अपना आदर्श बनाना चाहिए। यह हमें सोच समझ कर ही तय करना पड़ता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आप ऐसे लोगों को अपना रोल मॉडल यानी अपना आदर्श मान चुके हैं। जिनके अपने जीवन में कुछ किया ही नहीं। उन्होंने अपने लिए तो नहीं पर दूसरों के लिए भी कुछ नहीं किया। ऐसे व्यक्ति को अपना रोल मॉडल बनाने से तो अच्छा है कि हम किसी को आदर्श ही ना माने।

आज के जमाने में लोगों के आदर्श 

आज के जमाने में लोग बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग किसी न किसी सेलिब्रिटी को भी अपना आदर्श मानते हैं और उनके ही दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करते हैं। पर वह लोग यह नहीं देखते कि वह व्यक्ति जिसे यह लोग अपना आदर्श बना रहे हैं। वह पर्दे के पीछे की दुनिया में कैसा है। वह दूसरों की भलाई के लिए क्या करता है। उसमें कौन से कौन से अच्छे गुण है। उन्हें फिल्मी दुनिया में देख कर अच्छा इंसान मान लेते हैं। पर आज के जमाने में जो जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है। कभी जो इंसान पर्दे पर अच्छा दिखने की कोशिश करता है वह पर्दे के पीछे बहुत ही बुरा इंसान होता है।

हमारे आदर्श कैसे होने चाहिए

हमारे आदर्श ऐसे होने चाहिए जो खुद अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। जिन्होंने अपने जीवन में कुछ हासिल किया हो। जिन्होंने दूसरों के लिए कुछ किया हो जीवन में दूसरों को मदद की हो। जीवन में कई संघर्ष देखे हो। ऐसे लोग लोगों को ही हमें अपना आदर्श बनाना चाहिए। जो पर्दो पर नहीं इस असली दुनिया में हीरो का काम करते हो। उदाहरण तौर पर राजीव दीक्षित, जी दयानंद सरस्वती जी, विवेकानंद जी, भगत सिंह जी, सुभाष चंद्र बोस जी, शिवाजी जी, महाराणा प्रताप जी, रतन टाटा जी ऐसे तो अनेक नाम है जिन्हें हमें अपना आदर्श मानना चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का काम करना चाहिए। हमारे सबसे बड़े आदर्श तो श्री कृष्ण जी और श्री राम जी होने चाहिए। श्री कृष्ण जी के बताए हुए मार्ग यानी भगवत गीता पर हमें चलने का प्रयत्न करना चाहिए।

सारांश

हमें सोच समझकर ही अपने आदर्श चुनने चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ।

Leave a comment