करीयर कैसा होना चाहिए ? | How to choose career |


[■] मिलने वाली जानकारी 

           ये सवाल देखने मे जीतना सिधा लगता है उतना सिधा है नही। इस सवाल के अंदर कई लोग उलझकर रह जाते है की क्या करे और क्या नही करे। कोई नौकरी करे या फिर कोई व्यापार। अगर नौकरी करनी हे तो प्राइवेट करे या सरकारी और अगर व्यापार करना है तो कोनसा करे। क्यू की व्यापार भी कई प्रकार के होते है। इन सब सवालो का जवाब आपको यहा पर मिलेगा।

           यह सवाल हर किसीके मन मे होता है। मगर यह सवाल जादातर युवावर्ग मे जादा देखने को मिलता है। ऐसा नही है की यह सवाल सिर्फ युवावर्ग मे ही होता है कई लोग ऐसे भी होते हे जो समय पे निर्णय ही नही ले पाते और बाद मे जाके अपना करीयर की नई शुरुआत करते है । करीयर की शुरुआत करने की कोई मर्यादित उम्र नही है। पर मेरे हिसाब से जो समय की कदर नही करता समय उनकी कदर नही करता। अगर आप समय के विषय मे जादा जानना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए………  

https://www.sanatansaty.in/2020/08/blog-post_30.html

      बिच मे समय की बात आगई इसलिए माफी चाहता हु। खेर आगे बढते है।

[■] करीयर का महत्व 

          जीवन मे लोग आपको आपके करीयर के हिसाब से मान-सम्मान देंगे और आपका आदर-सत्कार करेंगे। क्यू की लोग आपको नही आपके काम को देखते है। आइए इसे एक उदाहरण से समझते है। एक तरफ बिजनेसमैन, कलेक्टर, राजनेता वगैरा से लोग जब बात करते है तो उनके बोलने का तरीका अलग होता है और जब वही लोग किसी मजदूर, किसी रिक्षा चालक वगैरा के साथ जब बात करते है तो उनके बोलने का तरीका बदल जाता है। इसलिए आप जो करीयर चुनते है उसका आपके जीवन मे बडा महत्व होता है।

[■] करियर कीस क्षेत्र मे बनाना चाहिए 

        कई लोग निर्णय नही ले पाते की करीयर कोनसे क्षेत्र मे बनाए। मेरे हिसाब से करीयर हमे उस क्षेत्र मे बनाना चाहिए जीस क्षेत्र मे आपकी अधिक रुचि हो। अगर आप उस क्षेत्र मे अपना करीयर बनाते है जिस क्षेत्र मे आपकी रुचि नही है तो आप उस क्षेत्र मे अपना बहतरीन प्रदर्शन नही कर पायेंगे। 

        कई ऐसे भी लोग है। जिनकी रुचि तो किसी और क्षेत्र मे होती है मगर किसी कारणवश वो अपना करीयर दुसरे क्षेत्र मे बनाते है। ऐसे लोग जो अपनी रुचि के विरुद्ध करीयर चुनते है वो अपने काम से कभी खुश नही रह सकते उने वो काम उबाऊ लगने लगता है। वो उस काम से दूर भागने की कोशिश करते है और ये सत्य है।

        हमेसा करीयर अपनी रुचि के अनुसार ही चुन्ना चाहिए। जिस कामको करने मे आपको खुशी मिलती हो और थकान महसूस ही न हो। उस काम को अपना करीयर बनाना चाहिए। 

‌[■] अंत

        अंत मे बस इतना ही कहूंगा की करीयर बनाते समय कही असफ़लता का सामना करना पडे तो रुक मत जाना क्यू की असफलता मे ही सफलता का राज छुपा हुआ होता है।


                       ॥●॥ 🙏 धन्यवाद 🙏 ॥●॥

Leave a comment