जीवन और संघर्ष। | Jivan or Sangharsh.

॥ संघर्ष ॥

संघर्ष

मां के पेट से ही हमारे संघर्ष शुरू हो जाता है। जन्म के साथ ही जैसे हम इस दुनिया में आते हैं तब से लेकर हमारे मृत्यु तक का सफर पूरा संघर्ष से भरा रहता है। वह संघर्ष ही है जो आपको जीवन जीने का आनंद देता है। संघर्ष भी अनेको प्रकार के होते है। जैसे कि अपने आप से संघर्ष, दुनिया के साथ संघर्ष, खाने के लिए संघर्ष, जीने के लिए संघर्ष, पैसा कमाने का संघर्ष, जीवन में सफल होने का संघर्ष….. ऐसे तो जीवन में अनेकों प्रकार के संघर्ष हमे देखने को मिलते है।

संघर्ष कितना जरूरी

वह संघर्ष ही है जो हमें जीवन जीने का तरीका सिखाता है। जीवन में हमें कुछ भी प्राप्त करना हो वह आपके, या आपके किसी करीबी, या किसी और के संघर्ष से ही पैदा हुआ होता है। संघर्ष और सफलता का ऐसा रिश्ता है जैसे मानो की दिन और रात का। जैसे दिन के बाद रात आती है वैसे ही संघर्ष से ही सफलता जन्म लेती है।

आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। पर कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं कुछ करना पड़ता है और जिसे हम कुछ करना कहते उसे संघर्ष कहते हैं। आज जो लोग सफलता की टोच पर बैठे हैं वह कहीं ना कहीं अपने संघर्ष की वजह से ही वहां पर है। टोच पर होने के बावजूद वहा पर बने रहने के लिए उनका संघर्ष जारी है। ऐलोन मस्क, जैफ बेजॉस,  बिल गेस्ट, मुकेश अंबानी, रतन टाटा, नरेंद्र मोदी…. यह सब लोग आज जहां भी है। यह उनकी कड़ी मेहनत कडेे संघर्ष की बदौलत ही वहां पर है। माना कि संघर्ष में हम अकेले होते हैं पर सफलता में पूरी दुनिया हमारे साथ होती है।

यह भी सच है कि लोग संघर्ष को नहीं देखते वह तो बस सफलता को देखते हैं। लोग कहते हैं कि ऐलोन मस्क कितना अमीर है पर यह कभी नहीं सोचते कि उसके पीछे उसकी कितनी कड़ी मेहनत है। तब जा कर वह वहां पर पहुंचा है। दोस्त लाइफ में कुछ पाना चाहते हो या कुछ करने की तमन्ना रखते हो तो संघर्ष करना ही पड़ेगा। क्योंकि इस दुनिया में कुछ किए बिना कुछ हासिल नहीं होता। अगर हासिल होभी जाए तो ज्यादा देर तक टिकता नहीं। संघर्ष का कोई विकल्प नहीं है। आप बड़े बड़े लोगों की जीवन कथा से उनके संघर्ष के बारे में जान के उनसे प्रेरणा ले सकते हो।

जिस जिस को संघर्ष के बिना कुछ मिलता है उनको उसकी कदर नहीं होती। इसीलिए संघर्ष जरूरी है। वह चाहे जिंदा रहने के लिए हो या फिर कुछ पाने के लिए हो।

सारांश

सफलता का दूसरा नाम ही संघर्ष है। संघर्ष वह है जो हमारे जन्म के साथ शुरू होता है और हमारी मृत्यु पर जा कर खत्म होता है। संघर्ष को अपनाना सीखे और संघर्ष जारी रखें यही तो जीवन है।

Leave a comment