पावर और पैसा एक ही सिक्के के दो पहलू। | power or paisa Ak hi sike ke do pahelu

॥ पावर और पैसा ॥

पावर और पैसा

 पावर यानी सत्ता, शक्ति। कोई व्यक्ति क्या करने की क्षमता रखता है उसे ही उसका पावर(सत्ता,शक्ति) कहते हैं। लोग कहते हैं कि पैसा इंपोर्टेंट नहीं है पर हकीकत ऐसी नहीं है। आज के समय में पैसों के बिना कुछ भी करना मुश्किल है। पैसा जीवन को आसान बना देता है। आज के समय में पैसा ही सब कुछ है। पैसे के बिना अच्छा जीवन एक कल्पना मात्रा है।

पावर और पैसा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज आप देख सकते हो कि जिसके पास पावर है पैसा उसके पास खुद ब खुद ही आ जाता है। जिसके पास पैसा है उसे पावर अपने आप ही मिल जाता है। यह दोनों एक दूसरे के पर्याय है। जहां दोनों में से एक होता है वहां दूसरा अपने आप ही चला आता है। दोनों को प्राप्त करना बहुत ही कठिन है पर नामुमकिन नहीं। अपने सपनों को हकीकत में जीने के लिए यह दोनों ही आपके पास होने जरूरी है।

आपने देखा होगा कि जब कोई व्यक्ति सत्ता में आता है यानी कोई मंत्री या कोई सरकारी नौकरी जिसका पद ऊंचा हो। उनके पास सत्ता आते ही उनके बैंक अकाउंट में बैंक बैलेंस अपने आप ही बढ़ने लगता है। क्योंकि जिसके पास पावर है उसके पास पैसा है। मुकेश अंबानी, रतन टाटा, अदानी…. ऐसे बड़े बड़े लोगो के पास पैसा है तो पावर भी है। वह चाहे तो एक छोटा सा देश खरीद सकते हैं। वह चाहे तो पैसों के दम पर सरकार बदल दे। पैसा है तो पावर है।

 पैसा और पावर अगर किसी गलत इंसान के हाथों में आ जाए तो वह दूसरों का सर्वनाश कर सकता है। अगर सही हाथों में आ जाए तो लोगों का सर्वाधिक विकास हो सकता है।  लोगों के कल्याण के लिए उनके हीतो के लिए अच्छे-अच्छे काम भी हो सकते है। आपने कोरोना के दरमियान देखा होगा कि हमारे देश के बड़े बड़े बिजनेसमैन, कलाकार, सेलिब्रिटी.. कई ऐसे लोगोने आगे आकर लोगों की उनकी जरूरत के हिसाब से मदद की थी। इसीलिए तो कहता हूं कि पैसा और पावर दोनों ही बहुत ही काम के है।

दोस्तों जीवन में कुछ करने की तमन्ना है तो पैसा या पावर इन दोनों में से किसी एक को हासिल कर लेना। दूसरा अपने आप ही आपके पास खींचा चला आएगा। इसके लिए आपको खुद इसके काबिल बनना पड़ेगा। तभी जाकर यह आपको हासिल होंगे। इनको पाना कठिन है पर नामुमकिन नहीं।

सारांश

दुनिया में उनका ही सिक्का चलता है जिनके पास या तो पैसा है या तो पावर है।

1 thought on “पावर और पैसा एक ही सिक्के के दो पहलू। | power or paisa Ak hi sike ke do pahelu”

Leave a comment