कुछ रिश्ते ऐसे भी ! Kuchh Rishte Aise Bhi!

        आज के जमाने में यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन अपना है और कौन पराया। इंसान को पहचानना बेहद ही मुश्किल हो चुका है ।आज इस पोस्ट में हम इस टॉपिक पर बात करेंगे।

          जिंदगी में सबसे अच्छा समय कहा जाता है तो वह है बचपन का क्योंकि इस समय में हमसब पर ना तो कोई जिम्मेदारी होती है ना तो किसी बात की चिंता। बस हम अपनी धुन में रहते हैं और जीवन का लुफ्त उठाते हैं। कहा जाता है कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उनके मन में किसी के प्रति क्रोध घृणा या हिन भावना नहीं होती। उनका दिल साफ होता है पर क्या करें समय के साथ मनुष्य में बदलाव आते जाते हैं और वह बदलाव अच्छे भी होते हैं और बुरे भी हो सकते हैं। 

        समय के साथ जैसे जैसे हम बड़े होते हैं वैसे वैसे हमारे समझने की शक्ति भी बढ़ती जाती है। उस समय हम मे लोभ,लालच,घ्रणा,क्रोध प्रकट होना शुरू हो जाता है और उसके ही कारण मनुष्यो में दोस्ती या दुश्मनी होती है। यह सब भाव हम मे प्रगट होने के कंई कारण हो सकते है पर उन सब कारणों में सब कारण सही या गलत हे ये कहेना बहोत कठिन है। दुसरे शब्दो में कहें तो उनकी गणना ना के बराबर होती है। आपने देखा होगा की हम कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। किसी से नाराज हो जाते हैं। देखा जाए तो यह छोटी-छोटी बातें जिसे हम नजरअंदाजभी कर सकते हैं पर हम ऐसा नहीं करते और हम छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना लेते हैं।

        आज के समय में इंसान को पहचानना बहुत ही मुश्किल हो चुका है पता ही नहीं चलता कि कौन कैसा है एक समय में आप जिस पर आप से भी ज्यादा विश्वास करते हैं वही लोग मुसीबत के समय में आपका साथ छोड़ देते हैं। पहले के समय में मनुष्य एक दूसरे के लिए जीते मरते थे और एक आज के समय में लोग खुद के अलावा दूसरों के बारे मे सोचना भी नहीं चाहते। आज के समय में भाई भाई का नहीं रहा पुत्र पुत्री अपने माता-पिता के नहीं रहे। पर ऐसा नहीं है कि सब लोग एक जैसे होते हैं। नहीं सब एक जैसे होते  कुछ लोग इन सब बातों से अलग होते हैं। कई सारे लोग अच्छे भी होते हैं इस दुनिया में। बस आप मे वह नजरिया होना चाहिए कि आप उन लोगों को पहचान सके।

           लोगो को पहचानने का सबसे कारगर उपाय हे आपका बुरा वक्त। क्योंकि बुरे वक्त में लोगों की सच्चाई आपके सामने आ सकती है। कई लोग होंगे जो आपके अच्छे वक्त में तो आपके साथ होंगे। पर जब आपका बुरा समय शुरू होगा तो वह लोग आपको आपसे दुर खडे नजर आएंगे। आपने जीवन में बुरे वक्त का आना भी जरूरी होता है। जब भी आपके जीवन में बुरा वक्त आए तो ऊपर वाले का धन्यवाद कजिएगा कि उसने आपको आपके लोगों को परखने का मौका दिया है और उस वक्त में ही पता चलेगा कि कौन आपका है और कौन पराया।

         दूसरे लोग कैसे हैं वह मत देखिए आप अच्छे बने रहीए।  रिश्ते सब से बनाए और जीवन में किसी के भरोसे मत बैठे रहिएगा क्योंकि क्या पता कौन कब किसका साथ छोड़ दें। आपके जीवन में कई अच्छे भी लोग होंगे उनकी कीमत समझ कर उनके साथ हमेशा जुड़े रहिएगा। रिश्ते की डोर विश्वास से बंधी होती है अगर यह डोर टूट जाए तो रिश्ता भी टूट जाता है

                

                         🙏  धन्यवाद   🙏

Leave a comment