वक्त के साथ चलना सीखे। | vakt ke sath chalna sikhe.

 आज के बदलते इस वक्त के साथ बदलना सीख लीजिए। क्योंकि जो इंसान वक्त के साथ-साथ नहीं बदलता वह इंसान इस दुनिया की भीड़ में अकेला रह जाता है। दुनिया को वक्त के साथ बदलने वाले लोग पसंद है। वक्त में ठहर जाने वाले नहीं। वक्त किसी के लिए नहीं रुकता। वह तो चलता ही रहता है।


॥ वक्त और बदलाव ॥


वक्त के साथ बदलाव

माना कि कभी कभी वक़्त के साथ चलना आसान नहीं होता। गुजरे हुए वक्त की कुछ घटनाएं, कुछ यादें हमें वक्त के साथ चलने नहीं देती। वह हमें वही रो के रखती है। कुछ यादें सुख की होती है तो कुछ यादें दुख की। सुख की यादें जब जब आपको याद आती है तब तब आपको खुशी देती है पर जब जब वह पुरानी दुख भरी यादें हमारे नजरों के सामने से गुजरती है तब तब हमें दुख देती है। गुजरे हुए वक्त में अगर कोई रिश्ता आपसे छूट गया है तो उसे याद करके दुखी होने से कोई फायदा नहीं। क्योंकि जो इंसान आपको छोड़कर खुश है और अपने जीवन में आगे बढ़ गया है। तो इसका मतलब कि उस के लिए आप कभी इंपॉर्टेंट ही नहीं थे। वरना वह आपको छोड़कर कभी जाता ही नहीं। इसीलिए दोस्त वह तो अपने जीवन में आगे बढ़ गया अब तुम भी वक्त के साथ आगे बढ़ना सीख लो।  क्योंकि हर कोई पूरा जीवन हमारे साथ नहीं रहता। इसीलिए जो आए उसे आने दो और जो जाना चाहता है उसे जाने दो और जीवन में हंसते हुए आगे बढ़ते रहो।

दिन प्रतिदिन दुनिया आधुनिकता की ओर तेजी से अपने कदम बढ़ाते जा रही है। जो इस आधुनिकता की दौड़ में पीछे रह गए दुनिया उनके लिए रुकेगी नहीं। आज के समय को समझते हुए इसके साथ चलते रहिए। यह जमाना अब कॉल वाला नहीं रहा यह जमाना अब वीडियो कॉल वाला हो गया है। इसीलिए खुद को अपडेट रखें क्योंकि जिसके पास वर्तमान का ज्ञान और भविष्य किस दिशा में आगे बढ़ रहा है उसका पता जिस को होगा सिक्का उसी का चलेगा।

आज के समय में कई लोग हे जो इतिहास बदल रहे हैं और एक हम हैं कि खुद को बदल नहीं पा रहे। संसार में बदलाव की शुरुआत खुद से करनी पड़ती है। जो इंसान समय के साथ बदलाव को अपना ता है और परिस्थितियों को प्रतिकूल नहीं बल्कि अनुकूल बनाता है। वही भविष्य का निर्माण कर सकता है। भविष्य का निर्माण हमसे ही होता है।

मैं यहां स्वभाव या अपने व्यक्तित्व में बदलाव की बात नहीं कर रहा। मैं यहां समय जिस तरह बदल रहा है उसके हिसाब से बदलने की बात कर रहा हूं।

सारांश 

 जो समय के साथ बदल जाते हैं वह बच जाते हैं और जो समय के साथ अकड जाते हैं वह उखड़ जाते हैं।

Leave a comment